undefined

1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का योगी ने किया उद्घाटन

1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का योगी ने किया उद्घाटन
X

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। सभी थानों में महिला डेस्क की शुरुआत का मकसद महिलाओं की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान देना है। इन डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाएं अपनी बात आसानी से रख सकें। अब तक देखा जाता था कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाएं पुरुष पुलिस कर्मियों के सामने अपनी बात ठीक से नहीं रख पाती थी। जिसके चलते सही कार्रवाई भी नहीं हो पाती थी।

अत्याधुनिक महिला डेस्क राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने में बनाई गई है। महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद कंप्यूटर पर शिकायत दर्ज होने के बाद महिला फरियादी को पर्ची मिलेगी , जिससे पुलिस अपडेट भी लेती रहेगी। हेल्प डेस्क पर चौबीस घंटे के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनात रहेगी,जो आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी कर महिलाओं की शिकायतें सुनेंग। डेस्क ग्लास से तैयार की जाएगी। इसमें पीड़ित महिला अंदर बैठकर अपनी समस्या बता सकती हैं। ग्लास इस तरह लगाए जाएंगे कि अंदर बैठी पीड़ित महिला की बात न तो किसी और को सुनाई देगी न ही वो बाहर से किसी को दिखाई देगी।

Next Story