undefined

यूपी के उपचुनाव वाले जिलों में 24 घंटे बिजली मिलेगी

बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अमरोहा, रामपुर, उन्नाव, कानपुर, देवरिया, जौनपुर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश जारी किए गए है।

यूपी के उपचुनाव वाले जिलों में 24 घंटे बिजली मिलेगी
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 8 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सरकार ने 8 जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए है। जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अमरोहा, रामपुर, उन्नाव, कानपुर, देवरिया, जौनपुर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश जारी किए गए है।

आगामी दिनों में जिन 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से दो सीटें ऐसी हैं, जहां अब तक भाजपा को विजय नहीं मिली है। रामपुर की स्वार सीट और जौनपुर की मल्हनी सीट पर आज तक भाजपा नहीं जीत पाई है। रामपुर की स्वार सीट से सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम विधायक बने थे, लेकिन बर्थ सर्टिफिकेट फर्जीवाड़े में इलाहबाद हाई कोर्ट ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी। वहीं, जौनपुर की मल्हनी सीट 2012 में अस्तित्व में आई। इस सीट पर अब तक दो बार चुनाव हुए हैं और दोनों ही बार समाजवादी पार्टी का परचम लहराया। यह सीट सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन से खाली हुई है। अब इन दोनों ही सीटों पर जीत के लिए बीजेपी ने चुनावी मंथन शुरू कर दिया है।

Next Story