undefined

छेड़खानी के आरोपी को 55 सेकेंड में जड़ी 55 चप्पल

लड़का पिछले कई दिनों से लड़की को छेड़ रहा था। इसके बाद लड़की ने अपने पिता के साथ शोहदे को सबक सिखाया।

छेड़खानी के आरोपी को 55 सेकेंड में जड़ी 55 चप्पल
X

जालौन। जिले में लड़की ने 55 सेकेंड में शोहदे को 55 बार चप्पलों की बरसात कर डाली। सोशल मीडिया में एक शोहदे की पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक लड़की शोहदे को बीच सड़क पर चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि लड़का पिछले कई दिनों से लड़की को छेड़ रहा था। इसके बाद लड़की ने अपने पिता के साथ शोहदे को सबक सिखाया। इतना ही नहीं लड़की के पिता ने भी शोहदे को अच्छा सबक सिखाया। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उक्त घटना एक महीने पहले की बताई जा रही है। 25 अगस्त को कदौरा थाना क्षेत्र के कस्बा कदौरा में लड़की और युवक में विवाद हुआ था। एसपी जालौन यशवीर सिंह ने बताया कि एक महीने पहले यह घटना हुई थी। लड़की अपने रिश्तेदारी में आई हुई थी, जहां उसका एक लड़के से विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई और अब यही वीडियो वायरल हो रहा है।

Next Story