undefined

अयोध्या में काबा की तर्ज पर बनेगी बिना गुंबद वाली मस्जिद

अयोध्या में बन रही मस्जिद इस्लाम धर्म की सबसे आयत जगह मक्का के काबा शरीफ के आकार पर इस मस्जिद का निर्माण हो सकता है।

अयोध्या में काबा की तर्ज पर बनेगी बिना गुंबद वाली मस्जिद
X

अयोध्या। अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद ेकाबा की तर्ज पर होगी और इसमें गुंबद और मीनार नहीं होगी।

सूत्रों के अनुसार अयोध्या के पास धन्नीपुर में बन रही मस्जिद का आकार चैकोर हो सकता है। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव व प्रवक्ता अतहर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि अयोध्या के धन्नीपुर गांव में 15000 वर्ग फीट क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण होगा। आर्किटेक्ट प्रोफेसर एसएम अख्तर ने बताया कि धन्नीपुर मस्जिद की इस्लामिक कल्चर के तहत डिजाइन तैयार कर रहे हैं। ट्रेडिशनल इस्लामिक आर्किटेक्चर में गुंबद और मीनार का प्रयोग नहीं होता है। ऐसे में अयोध्या में बन रही मस्जिद इस्लाम धर्म की सबसे आयत जगह मक्का के काबा शरीफ के आकार पर इस मस्जिद का निर्माण हो सकता है। मक्का में बने काबा शरीफ में न गुंबद है और न ही मीनार। मस्जिद का नाम बाबरी मस्जिद के नाम पर नहीं रखा जाएगा। इस मस्जिद काॅम्प्लेक्स की लाइब्रेरी, म्यूजियम आदि सभी धर्म, जाति और वर्गों के लोगों के लिए होगी। प्रस्तावित म्यूजियम और लाइब्रेरी में अवध पूरी तरह दिखेगा। पंत के मुताबिक म्यूजियम म रूमी दरवाजा, इमामबाड़ा, मजारों और मंदिरों के माॅडल्स बतौर यादगार रखे जाएंगे। लाइब्रेरी में उर्दू की अहम किताबों के हिंदी अनुवाद होंगे।

Next Story