undefined

सुसाइड नोट लिख फंदे पर लटक गई दारोगा

शामली जनपद के गांव भैंसवाल निवासी 32 वर्षीय आरजू पवार बीते ढाई वर्ष से अनूपशहर कोतवाली में बतौर उप निरीक्षक तैनात थीं। अनूपशहर के मोहल्ला नेहरू गंज में एक मकान में वह किराए पर रहती थीं।

सुसाइड नोट लिख फंदे पर लटक गई दारोगा
X

मुजफ्फरनगर। जनपद बुलन्दशहर के अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला दरोगा ने बीती रात अपने कमरे पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। जिस मकान से महिला दरोगा का शव पुलिस ने बरामद किया है, वहां पर वह पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थी। मृतक महिला दरोगा पडौसी जनपद शामली की मूल निवासी है। महिला की मौत के बाद जिले में भी शोक का वातावरण बना हुआ है। आत्महत्या का अभी कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है। महिला दरोगा के हाथों से लिखा गया सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक आरजू पँवार ;30द्ध एक घर में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। शुक्रवार की देर रात महिला उपनिरीक्षक ने अपने ही कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा डालकर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला उपनिरीक्षक आरजू पंवार मूलतः शामली की रहने वाली थी तथा 2015 बैच की उपनिरीक्षक थी। घटना की जानकारी तब हुई जब काफी देर से उनके फोन की घंटी बजती रही और उसके कमरे से किसी भी प्रकार की कोई हलचल या आवाज नही आयी। तो मकान मालकिन ने ऊपर जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन फिर भी अंदर से महिला उपनिरीक्षक द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे के ऊपर लगे शीशे से अंदर झाँका तो महिला उपनिरीक्षक फांसी के फंदे से झूलती मिली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से महिला उपनिरीक्षक को नीचे उतारकर अस्पताल भिजवाया। जहाँ चिकित्सकों ने महिला उपनिरीक्षक आरजू पंवार को मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक आरजू पंवार के बिस्तर से दो लाइन का सुसाइड नोट मिला है, जिसमे उन्होंने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

बुलन्दशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से शामली जनपद के गांव भैंसवाल निवासी 32 वर्षीय आरजू पवार बीते ढाई वर्ष से अनूपशहर कोतवाली में बतौर उप निरीक्षक तैनात थीं। अनूपशहर के मोहल्ला नेहरू गंज में एक मकान में वह पेइंग गेस्ट के तौर पर रहती थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दरोगा आरजू मकान मालिक के घर पर ही खाना खाती थीं। शुक्रवार शाम को वह अपने कमरे पर ही मौजूद थीं। बताया गया है कि शाम करीब 7.30 बजे मकान मालकिन ने आरजू को खाना खाने के लिए आवाज दी, उस दौरान उन्होंने थोड़ी देर में नीचे आकर खाना खाने की बात कही थी। काफी देर बाद भी जब वह नीचे नहीं आईं और उनके फोन की घंटी कमरे में लगातार बजती रही। जिसके बाद मकान मालिक ने ऊपर जाकर कमरा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कमरा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर मकान मालिक ने पड़ोस में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी दी। एसडीएम पदम सिंह और अन्य पुलिस अफसरों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर उनके कमरे का गेट तोड़ा गया और शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की गई। महिला उपनिरीक्षक के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमे उन्होंने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गयी है। मामले में हर पहलू पर जांच की जायेगी तथा उनके द्वारा की गयी आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका फोन लाॅक मिला है। फोन को खुलवाकर जाँच की जायेगी। इधर घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार रात ही आरजू के परिजन बुलन्दशहर पहुंच गये थे।

Next Story