undefined

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पकडा

एक युवक ने लालकुर्ती स्थित एक होटल में दुष्कर्म की वारदात की। आरोपी युवती को सोहराब डिपो के सामने छोड़कर भाग रहा था। युवती के शोर मचाने पर भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पकडा
X

मेरठ ।जनपद में किठौर की युवती से एक युवक ने लालकुर्ती स्थित एक होटल में दुष्कर्म की वारदात की। आरोपी युवती को सोहराब डिपो के सामने छोड़कर भाग रहा था। युवती के शोर मचाने पर भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी गुलफाम युवती को दो दिन पहले लाया था। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। एसपी सिटी ने बताया कि युवती के अपहरण का केस किठौर थाने में दर्ज था। गुलफाम पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

Next Story