undefined

5 से 15 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली, मुजफ्फरनगर भी शामिल

5 से 15 अक्टूबर के बीच होने वाली भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों व युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्र व सगे भाइयों के लिए होगी। इसमें मुजफ्फरनगर जनपद भी शामिल रहेगा।

5 से 15 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली, मुजफ्फरनगर भी शामिल
X

लखनऊ। जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में सेना भर्ती रैली होगी। 5 से 15 अक्टूबर के बीच होने वाली भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों व युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्र व सगे भाइयों के लिए होगी। इसमें मुजफ्फरनगर जनपद भी शामिल रहेगा। रैली में अन्य रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिए बच्चे तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी। इसमें खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। 2 मार्च से 5 मार्च 2020 तक वालीबाल, बास्केटबाॅल, बाॅक्सिंग, एथलेटिक्स तथा गोलीबारी खेल प्रशिक्षण के दौरान शाॅर्टलिस्ट खिलाडी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। 14 अक्तूबर को सैनिक ट्रेडसमैन के लिए भर्ती होगी। छह अक्टूबर को होने वाली सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कांशी राम नगर, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ तथा मेरठ के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। 7 अक्तूबर को बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलंदशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, जालौन, हापुड़, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संतकबीरनगर और शाहजहांपुर के युवा भाग ले सकते हैं। 8 अक्तूबर को चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर आदि के युवा भाग ले सकते हैं।

Next Story