undefined

भाजपा विधायक को श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की बैठक स्थगित शनिवार तक के लिए स्थगित

भाजपा विधायक को श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की बैठक स्थगित शनिवार तक के लिए स्थगित
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर शोक के बाद बैठक शनिवार तक स्थगित कर दिया गया।

देवरिया सदर सीट से निर्वाचित जन्मेजय को आज विधानसभा में श्र(ांजलि अर्पित की गई। आज जैसे ही विधानसभा की बैठक प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मेजय के निधन पर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रख। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। 75 वर्ष के थे। बीती रात लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ा। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें लोहिया संस्थान के लिए रेफर कर दिया। वहां उन्हें हृदय रोग विभाग भेजा गया। इस दौरान उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें पेस मेकर लगाने का प्रयास किया जा रहा था कि इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों के अनुसार दिल का दौरा पडने से उनका निधन हुआ।

Next Story