undefined

यूपी में भाजपा पांच, सपा एक और एक पर निर्दलीय आगे

शुरुआती रूझानों में देवरिया की सदर, टूंडला और उन्नाव की बांगरमऊ, बुलंदशहर, घाटमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। नौगावां सादत से सपा आगे चल है, वहीं जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है।

यूपी में भाजपा पांच, सपा एक और एक पर निर्दलीय आगे
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में देवरिया की सदर, टूंडला और उन्नाव की बांगरमऊ, बुलंदशहर, घाटमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। नौगावां सादत से सपा आगे चल है, वहीं जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है।

बुलंदशहर में पांचवें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त के साथ पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिरोही को 16499 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 11,805 मत मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 2489 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 4694 वोट से आगे चल रही हैं।

कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर छठे राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 9016 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 8360 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 4716 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डा. कृपाशंकर को 3744 वोट मिले हैं। बीजेपी का प्रत्याशी बीएसपी प्रत्याशी से 600 वोटों से आगे हैं।

अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड में सपा के जावेद आब्दि को 11374 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चैहान को 8186 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के फुरकान को 6466 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 640 मत मिले हैं। सपा प्रत्याशी 3188 मतों से बीजेपी प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।

उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव सातवें राउंड में भाजपा श्रीकांत कटियार आगे हैं। उन्हें 14898 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 7668, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 5883, बसपा के महेश पाल को 3668 मत मिले हैं।

टूंडला उपचुनाव में 11वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 3927 वोट से आगे चल रहे हैं। प्रेमपाल सिंह धनगर को 19411 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 15484 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 13851 वोट मिले हैं।

जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं। वह सपा के लकी यादव से1236 वोटों में आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 7589 वोट मिले हैं, जबकि सपा के लकी यादव को 6353, बसपा के जयप्रकाश दुबे को 3426 और भाजपा के मनोज सिंह को 2905 वोट मिले हैं।

Next Story