undefined

यूपी में 6 सीटों पर भाजपा, एक सीट पर सपा आगे

बुलंदशहर में 17वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 51760 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 41607 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 5438 वोट प्राप्त हुए हैं। 

यूपी में 6 सीटों पर भाजपा, एक सीट पर सपा आगे
X

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और एक सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।

बुलंदशहर में 17वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 51760 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 41607 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 5438 वोट प्राप्त हुए हैं।

कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर 16वें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 31329 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 21837 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 10470 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 10226 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रत्याशी अब बीएसपी प्रत्याशी से 9492 वोटों से आगे चल रहे हैं।

देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर 18वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डाॅक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 8629 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं।

टूंडला में 28वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 7717 वोट से आगे चल थे। उन्हें 48943 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 41236 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 36985 वोट मिले हैं।

उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार को 36967 वोट, समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 17328, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 24196, बसपा के महेश पाल को 9272 मत मिले हैं।

अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर 16वें राउंड में सपा के जावेद आब्दी को 31511 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की संगीता चैहान को 36003 वोट लेकर आगे हैं। बसपा के फुरकान को 20029 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 2017 मत मिले हैं। प्रशासन की तरफ से सुचारु मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इन सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में औसतन 53 फीसदी मतदाताओं ने 88 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया था। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था उनमें नौगांव सादात, टुंडला, बांगरमउ, बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर और मल्हनी विधानसभा सीटें शामिल हैं। पिछली बार इन सात में से मल्हनी सीट सपा के पास थीं, जबकि छह सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

Next Story