- जनपद न्यायधीश ने किया परिवर्तन की धारा पुस्तक का विमोचन
- गर्मी से पेट्रोल और डीजल का क्या रिश्ता है?
- जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र अंतिम दौर में
- ड्रीम प्रोजेक्ट लटकाने पर जेई को चेयरपर्सन का नोटिस
- आपत्तिजनक पोस्ट पर सपा नेता गिरफ्तार
- सुपरटेक के ट्विन टावर गिराने का काम स्थगित
- शाहीन बाग के उद्यमी भाईयों संग मुजफ्फरनगर में ठगी
- आजम खां को आदतन अपराधी और भू माफिया बता सुप्रीम कोर्ट में जमानत का विरोध
- जितेन्द्र नारायण त्यागी को तीन माह की अंतरिम जमानत
- ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए दो दिन का समय मांगा
दिल का दौरा पडने से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। देवरिया सदर सीट से निर्वाचित जन्मेजय 75 वर्ष के थे। बीती रात लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ा। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें लोहिया संस्थान के लिए रेफर कर दिया। वहां उन्हें हृदय रोग विभाग भेजा गया। इस दौरान उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें पेस मेकर लगाने का प्रयास किया जा रहा था कि इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों के अनुसार दिल का दौरा पडने से उनका निधन हुआ। हालांकि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
सात जुलाई, 1945 को देवरिया के गौरीबाजार के देवगांव में जन्मे जन्मेजय के पिता त्रिलोकीनाथ सिंह किसान थे। वर्ष 2000 में हुए उपचुनाव में पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने। बाद में 2002 में हुए आम चुनाव में सपा के शाकिर अली से हार गए। 2007 में वह भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान सभा के सदस्य रहे। उन्होंने भाजपा के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2012 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद सिंह को 23,295 मतों के अंतर से हराया कर विजय हासिल की और 2017 में समाजवादी पार्टी के जे.पी.जायसवाल को 46,236 मतों के अंतर से हरा कर विजय हासिल की।