undefined

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को बलिया से दूर रहने का फरमान

पार्टी नेताओं ने विधायक सुरेंद्र सिंह को जांच से दूर रहने की हिदायत दी। मामले को लेकर बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के सामने अपना पक्ष रखा।

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को बलिया से दूर रहने का फरमान
X

लखनऊ। बलिया में कोटे की दुकान के आंवटन के लिए आयोजित बैठक में युवक की हत्या के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के पक्ष में बयानबाजी के बाद हाईकमान ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को कुछ दिनों के लिए बलिया से दूर रहने का हुक्म दिया है। इसके चलते अभी वे कुछ समय स्वयं जिलाबदर रहेंगे।

मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात की है। पार्टी नेताओं ने विधायक सुरेंद्र सिंह को जांच से दूर रहने की हिदायत दी। मामले को लेकर बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के सामने अपना पक्ष रखा। बलिया के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्तूबर को हुई हत्या के आरोपी युवक धीरेंद्र सिंह के पक्ष में बेतुके बयान देने पर उन्हें अनुशासनहीनता के लिए लखनऊ तलब किया गया था।

Next Story