undefined

कलंकः आठवीं कक्षा की छात्रा को ट्यूशन टीचर ने बेहोश कर बनाया हवस का शिकार

आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। टीचर को दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कलंकः आठवीं कक्षा की छात्रा को ट्यूशन टीचर ने बेहोश कर बनाया हवस का शिकार
X

गाजियाबाद। मोदीनगर में ट्यूशन शिक्षक ने पेशे को कलंकित करते हुए आठवीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को बेहोश कर दुष्कर्म किया। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। टीचर को दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मोदीनगर की एक काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति की बेटी को पड़ोस में रहने वाला बीटेक पास युवक ट्यूशन पढ़ाता है। बीती रात बारह बजे के आसपास पिता ने देखा कि छात्रा अपनी चारपाई से गायब थी। वह बाहर निकला तो छत पर जाकर देखा कि शिक्षक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था और लड़की बदहवास हालत में बचाने की गुहार लगा रही थी। इसके बाद परिजनों ने शिक्षक को पकड़कर जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक दीवार फांदकर घर के अंदर आया और उसे मकान की छत पर आने की बात कही। लड़की के मकान की छत पर जाने के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चल पाया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story