undefined

प्रेमिका को बहाने से जंगल में बुलाया, दोस्तों ने बारी-बारी लूटी आबरू

प्रेमिका को बहाने से जंगल में बुलाया, दोस्तों ने बारी-बारी लूटी आबरू
X

आगरा के कैलाश मंदिर सिकंदरा के पास जंगल में शाम को तीन युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। एक युवक से पीड़िता की दोस्ती थी। उसने बहाने से बुलाया था। इसके बाद दोस्तों को सौंप दिया। उन्होंने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस को सूचना दी। 24 घंटे में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

18 वर्षीय युवती सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि युवती की दोस्ती गायत्री विहार कालोनी निवासी मोहित से थी। वह उसे 3-4 बार पहले मिलने के लिए बुला चुका था। शनिवार को भी घुमाने की कहकर बुलाया। बाइक पर बैठाकर कैलाश के जंगल में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्त शिवाकुंज निवासी अरविंद और केके नगर निवासी योगेश को बुला लिया। उन्होंने भी दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देने के बाद भाग गए। पीड़िता राहगीरों की मदद से घर पहुंची। अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।

Next Story