undefined

सीसीएसयू ने बनाया हाइटेक केन्द्रीय मूल्यांकण केन्द्र, कापियां समय से चेक होने पर नही होगी परीक्षा परिणाम मे देरी

सीसीएसयू ने बनाया हाइटेक केन्द्रीय मूल्यांकण केन्द्र, कापियां समय से चेक होने पर नही होगी परीक्षा परिणाम मे देरी
X

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने 21 करोड की लागत से विश्वविद्यालय परिसर मे अपना हाइटेक केन्द्रीय मूल्यांकण केन्द्र तैयार किया है। जिसमें अब विश्विद्यालय से संबद्व कॉलेजो की कापियां एक ही जगह पर चेक हो जायेगी। अब से पहले कापियों को चेक करने के लिए अस्थाई रूप से पांच से छः मूल्यांकण केन्द्र बनाए जाते थें, परन्तु अब विश्विद्यालय परिसर में ही हाइटेक केन्द्रीय मूल्यांकण केन्द तैयार हो जाने के बाद विश्वविद्यालय से संबद्व सभी कॉलेज की कापियां एक ही जगह चेक की जा सकेगी।

इससेे समय की बचत तो होगी ही इसके साथ ही परीक्षा परिणाम के आने मे विलम्ब नही होगा। विश्वविद्यालय परिसर मे नवनिर्मित केन्द्रीय मूल्यांकण केन्द्र चार मंजिला है जिसके प्रत्येक फ्लोर पर चार हॉल बनाए गये है। केन्द्रीय मूल्यांकण केन्द पूर्ण रूप से हाईटेक है। जिसमे परिक्षको के हित को ध्यान रखतें हुए सभी हॉल एयरकंडीशनर बनाए गए है। इसके साथ ही मूल्यांकण प्रकिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैै।

Next Story