undefined

पीने वालो खुशी मनाओ रोज खुलेगी मधुशाला

प्रदेश सरकार ने अनलाॅक-4 की गाइडलाइन के बाद बार खोलने की इजाजत दे दी है।

पीने वालो खुशी मनाओ रोज खुलेगी मधुशाला
X

लखनऊ। पीने वालो खुशी मनाओ रोज खुलेगी मधुशाला। यूपी में अंगूर की बेटी के प्रेमियों पर सरकार मेहरबान है। आज से उन्हें बार में भी जाम छलकाने का मौका मिलेगा। प्रदेश सरकार ने राज्य में आज से बार खोलने की इजाजत दे दी है।

प्रदेश सरकार ने अनलाॅक-4 की गाइडलाइन के बाद बार खोलने की इजाजत दे दी है। शासन की ओर से सभी जिला आबकारी अधिकारियों व संयुक्त आबकारी आयुक्तों को इस बाबत मौखिक निर्देश गत दिवस जारी कर दिए गए थे। इसमें प्रदेश में शराब के बार रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने जानकारी दी कि हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से जारी अनलाॅक-4 की गाइडलाइन में बार खोलने की इजाजत दे दी गई है। 24 मार्च को देशभर में लगे लाॅकडाउन के बाद से शराब की बिक्री बंद थी। हालांकि बाद में 4 मई से शराब व बीयर की दुकानों खोल दी गयी थीं। मगर बार तब भी बंद रहे। हाल ही में प्रदेश सरकार देसी शराब की फुटकर दुकानों और माॅडल शाप में ग्राहकों को बैठकर पीने की भी अनुमति दे गई थी। से ही शराब, बीयर की फुटकर दुकानों तथा थोक कारोबारियों के प्रतिष्ठानों के साथ ही बार भी बंद कर दिए गए थे।

Next Story