undefined

भाजपा कार्यालय के सामने महिला के आत्मदाह मामले में कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यपाल बेटा हिरासत में

आलोक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि पीडिता को साजिश के तहत आत्मदाह के लिए उकसाया गया।

भाजपा कार्यालय के सामने महिला के आत्मदाह मामले में कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यपाल बेटा हिरासत में
X


लखनऊ। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय गेट पर मंगलवार को एक महिला द्वारा आग लगाकर आत्मदाह के प्रयास के आरोप में पुलिस ने पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक को हिरासत में लिया है। आलोक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि पीडिता को साजिश के तहत आत्मदाह के लिए उकसाया गया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आत्मदाह करने वाली महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बीच मामले में लखनऊ पुलिस ने आलोक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर आलोक की लोकेशन मिल रही थी। ये भी कहा जा रहा है कि आलोक महिला के संपर्क में भी था। बुधवार को महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित महिला अंजना तिवारी यूपी के महाराजगंज के रहने वाली है। जिसकी शादी अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसक बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी रचाई थी। शादी के बाद आसिफ रजा सऊदी चला गया था। महिला के मुताबिक आसिफ के परिजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बीजेपी के गेट नंबर 2 पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली।

Next Story