undefined

कांग्रेस नेता की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कांगेे्रस नगर अध्यक्ष समेत दो की मौत

कांग्रेस नगर अध्यक्ष के घर में अवैध रूप से चल रही आतिशबाजी फैक्ट्री में आग लगने के बाद सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। इसमें कांग्रेस के शहर अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गई, दर्जनभर लोग घायल हुए हैं।

कांग्रेस नेता की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कांगेे्रस नगर अध्यक्ष समेत दो की मौत
X

मेरठ। आज सुबह एक भीषण हादसे में सरधना दहल उठा। बताया गया है कि कांग्रेस नगर अध्यक्ष के घर में अवैध रूप से चल रही आतिशबाजी फैक्ट्री में आग लगने के बाद सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। इसमें कांग्रेस के शहर अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गई, दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। विस्फोट के बाद आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गई और उनकी छत उड़ गई व दीवारें ढह गइ। पूरे सरधना में इस धमाके की दहल गई। कई लोगों को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सरधना निवासी आसिम खान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष थे। उनके घर में आतिशबाजी बनाने का काम अवैध रूप से चल रहा था। आज सुबह बारूद में आग लगने के बाद तेज धमाके से बारूद फट गया। इसी के साथ वहां रखे गैस सिलेंडर ने भी आग लग गई। विस्फोट के साथ सिलेंडर फटा तो दो मंजिला मकान ढह गया। इसके साथ आसपास के तमाम मकानों की छत और दीवारें भी धमाके के कारण उड गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास का पूरा इलाका हिल उठा और पूरे मोहल्ले मेंअफरातफरी मच गई। विस्फोट के पास मौजूद कांग्रेस नेताआसिम खान के शरीर के चिथडे उड गए। इस हादसे में उनका एक अन्य पड़ोसी कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। विस्फोट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। आसपास के मकानों में मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

Next Story