बीच सर्जरी आई कोरोना रिपोर्ट तो खुले पेट शिफ्ट किया दूसरे अस्पताल में
पन सर्जरी के चलते उसके पेट के टांके भी ठीक से ना लगे होने के कारण उसे शिफ्ट करते समय टांके खुल गए।

X
नयन जागृति18 Sep 2020 9:56 AM GMT
कानपुर। एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उसे सर्जरी के बीच ही दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। उस समय उसकी ओपन सर्जरी के चलते उसके पेट के टांके भी ठीक से ना लगे होने के कारण उसे शिफ्ट करते समय टांके खुल गए।
बताया गया है कि यहा एक निजी अस्पताल में 5 साल की रोगी के पेट का आपरेशन किया गया था। इस दौरान उसकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आ गई। चिकित्सकों ने आनन फानन में उसे कांशीराम अस्पताल भेज दिया गया। उस समय रोगी के पेट में ठीक से टांके तक नहीं लगे थे। शिफ्ट करते समय उसके कच्चे टांके अलग हो जाने के कारण उसका पेट खुल गया। चिकित्सकों का कहना था कि पेट की सर्जरी के बाद अगर दिक्कत होती और डायलिसिस की जरूरत पड़ती तो अस्पताल में व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते उसे शिफ्ट करना पडा।
Next Story