undefined

भ्रष्टाचार का मामलाः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन जजों को किया बर्खास्त, दो बरी

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को आज न्यायिक कदाचार का दोषी पाया गया है, जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इन अधिकारियों में अशोक कुमार सिंह, हिमांशु भटनागर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. राकेश कुमार नैन शामिल हैं।

भ्रष्टाचार का मामलाः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन जजों को किया बर्खास्त, दो बरी
X

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के तीन अधिकारियों को आज न्यायिक कदाचार का दोषी पाया गया है, जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इन अधिकारियों में अशोक कुमार सिंह, हिमांशु भटनागर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. राकेश कुमार नैन शामिल हैं।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति को पांच न्यायिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप की शिकायत मिली थी, वहीं जांच पडताल के दौरान उत्तर प्रदेश में तैनात तीन न्यायिक अधिकारियो के खिलाफ लगे आरोप सही पाये जाने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। दो अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के ठोस सबूत नहीं मिलने के कारण हाईकोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त करार दिया है। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के जिन अधिकारियों को न्यायिक कदाचार का दोषी पाया गया है, उनमें अशोक कुमार सिंह 6 एडीजे, हिमांशु भटनागर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डा. राकेश कुमार नैन स्पेशल जज अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम शामिल हैं।

Next Story