undefined

बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वृंदावन हुआ जाम

लगी तीन किलोमीटर लंबी लाईन

बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वृंदावन हुआ जाम
X

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विद्यापीठ चैराहा से लेकर बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भर गईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे नजर आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया। बांके बिहारी मंदिर के बाहर चबूतरे की रेलिंग को लांघकर महिलाएं मंदिर की ओर बढ़ने का प्रयास करते हुआ नजर आईं। बिहारी मंदिर के अंदर निजी सुरक्षा सुरक्षा गार्ड भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना-पसीना हो गए। विद्यापीठ चैराहा, दाऊजी, जुगाल घाट, दाऊजी तिराहा की ओर से मंदिर को जाने वाले भीड़ के सैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। वहीं बांके वृंदावन में रविवार को सुबह से मंदिरों के पट बंद होने तक जबरदस्त जाम लगा दिखाई दिया। शहर के प्रवेश मार्गों पर वाहनों को लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे। वहीं स्थानीय लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। बिहारी की प्राकट्य स्थली निधवन में भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के आगे पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बौनी नजर आईं। क्षेत्रीय विधायक भी शहर में लगे जाम में फंस गए। उन्होंने इस संबंध में मंडलायुक्त ऋतु महेश्वरी और डीएम से बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वृंदावन की यातायात व्यवस्था और सफाई व्यवस्था में सुधार के योजना बनाई जाएगी।बस्ती संपर्क अभियान के तहत बस्तियों में लाभार्थियों से संपर्क सहित समाज के प्रबु( वर्ग, सेवानिवृत्त अधिकारी, खिलाड़ी, लोक कलाकारों व अन्य प्रमुख लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने को कहा गया है। मंत्रियों को जनता से समस्याओं पर बात करने, अपने विभाग की समस्या का त्वरित समाधान करने और अन्य विभाग की समस्या के निराकरण के लिए संबंधित मंत्री को पत्र लिखने का सुझाव दिया गया। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 30 से 40 प्रतिशत तक एससी वोट मिले थे। उसके बाद हुए निकाय चुनाव में 50 से 60 प्रतिशत एससी वोट भाजपा को मिले। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 75 से 80 प्रतिशत दलित वोट हासिल करने का प्रयास करना है।

Next Story