undefined

भााकियू के दिल्ली कूच के चलते हाईवे पर यातायात वन वे किया

बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ दिल्ली कूच के इस आंदोलन में शामिल हो। रास्ते में अनेक स्थानों पर किसान खड़े हैं। राकेश टिकैत ने कहा है कि अब आर-पार की लड़ाई का समय आ गया है। कृषि विधेयक को सरकार को वापस लेना होगा।

भााकियू के दिल्ली कूच के चलते हाईवे पर यातायात वन वे किया
X

मेरठ। सिवाया टोल पर रात्रि विश्राम के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का काफिला आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। भाकियू के दिल्ली कूच के कारण पुलिस प्रशासन ने दिल्ली देहरादून एनएच-58 को वनवे कर दिया है। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को किसानों की दिक्कत समझनी होगी। तभी कोई बातचीत हो सकेगी।

शुक्रवार रात मोदीपुरम के सिवाया टोल प्लाजा के पास एक निजी कालेज में रुकने के बाद शनिवार सुबह यह दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। कृषि विधेयक सहित विभिन्न कृषि कानूनों को लेकर भाकियू ने किसानों से आंदोलन का आह्वान किया है। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार करीब 11 बजे किसानों के इस काफिले ने सिवाया टोल प्लाजा से कूच किया। इसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर के किसान शामिल हैं। करीब 11 बजे राकेश टिकैत ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों के साथ सिवाया टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रास्ते में जगह-जगह किसानों का जत्थे उनके साथ जुड रहे हंै। भाकियू ने आह्वान किया है कि बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ दिल्ली कूच के इस आंदोलन में शामिल हो। रास्ते में अनेक स्थानों पर किसान खड़े हैं। राकेश टिकैत ने कहा है कि अब आर-पार की लड़ाई का समय आ गया है। कृषि विधेयक को सरकार को वापस लेना होगा।

किसानों के कूच को देखते हुए परतापुर तिराहे से से ही देहरादून की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। इसके कारण फोर लेन मार्ग पर एक ओर किसान हैं तो दूसरी ओर लाइन से दोनों तरफ आना जाना हो रहा है। भाकियू के दिल्ली कूच के कारण देहरादून से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। मोदीपुरम से ट्रैफिक को दूसरी तरफ से गुजारा जा रहा है। इससे जाम की स्थिति हो गई है। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर किसानों का कहना है कि उनकी लड़ाई जनता से नहीं सरकार से है।

Next Story