उत्तर प्रदेश में 6 महीने के लिए एस्मा लागू
कोरोना काल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

X
नयन जागृति25 Nov 2020 3:33 PM IST
लखनऊं। उत्तर प्रदेश सरकार ने हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया,सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। एस्मा के तहत इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना वायरस हावी हो रहा है। स्थितियां को देखते हुए योगी सरकार ने कमर कस ली है। किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं और इसी दिशा में सरकारी कर्मचारियों के हड़काल करने पर बैन लगाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस के चलते ही योगी सरकार ने मई के अंत में छह महीने के लिए एस्मा लगाया था। इस छह महीने की अवधि मार्च में पूरी हो रही थी इसलिए सरकार ने अब इस ऐक्ट को छह महीने आगे के लिए और लागू कर दिया है।
Next Story