अफसरों को हडकाने वाला फर्जी आईएएस गिरफ्तार
फर्जी आईएएस का नाम अभिषेक चैबे बताया जा रहा है। यह रिटायर आईएएस अफसर के नाम से अधिकारियों पर रोब जमाया करता था।

X
नयन जागृति26 Oct 2020 3:15 PM IST
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है। वह गृह विभाग में टाइपिस्ट पर पद पर कार्य कर चुका था।
पुलिस के अनुसार इस फर्जी आईएएस का नाम अभिषेक चैबे बताया जा रहा है। यह रिटायर आईएएस अफसर के नाम से अधिकारियों पर रोब जमाया करता था। साथ ही वह उच्च अधिकारियों को फोन कर काम करने के निर्देश भी देता था। जानकारी के मुताबिक, उसने गृह मंत्रालय में एक साल तक टाइपिस्ट के पद पर भी किया था। उसे खोड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story