undefined

किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया, दो पूर्व मंत्री नजरबंद

कृषि बिल के विरोध में आंदोलन के बीच किसान संगठनों ने 12 दिसंबर को टाल प्लाजाओं पर कब्जा करके उन्हें फ्री कराने की घोषणा की थी। इसके चलते आज तमाम स्थानों पर टोल प्लाजा पर किसान जमे रहे

किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया, दो पूर्व मंत्री नजरबंद
X

लखनऊ। कृषि बिल के विरोध में किसानों द्वारा टोल प्लाजाओं को फ्री कराने की घोषणा को लेकर कई नेताओं को हाउस अरेस्ट करने के साथ पुलिस-प्रशासन अमला सतर्क किया है। भारतीय किसान संगठन के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।

कृषि बिल के विरोध में आंदोलन के बीच किसान संगठनों ने 12 दिसंबर को टाल प्लाजाओं पर कब्जा करके उन्हें फ्री कराने की घोषणा की थी। इसके चलते आज तमाम स्थानों पर टोल प्लाजा पर किसान जमे रहे। यूपी के सभी टोल पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। फोर्स के अलावा मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं किसान पद यात्रा को लेकर सपा के कई पूर्व मंत्रियों को हाउस अरेस्ट किया गया है। टोला प्लाजा जिन थाना क्षेत्रों में आते हैं वहां रिजर्व में पुलिस फोर्स रखा गया है। प्रत्येक टोल प्लाजा पर एक मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी की ड्यूटी रहेगी। अलीगढ़ में गभाना और मडराक टोल हैं। एसएसपी ने कहा कि टोल पूरी नजर बनी रहेगी।

मेरठ-सहारनपुर मंडल में भाकियू की ओर से शुक्रवार को सभी टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान किया था। टोलवे कंपनी ने पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी है। मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की तैनात हैं। मेरठ जिले में सिवाया टोल, बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे मवीकलां टोल, बुलंदशहर में सिकंदराबाद क्षेत्र और गुलावठी-हापुड़ के बीच स्थित टोल, सहारनपुर जिले के भी सरसावा, कोलकी व छुटमलपुर के तीनों टोल फ्री कराते हुए किसानों ने वहां हंगामा व प्रदशन किया। मुजफ्फरनगर, हापुड़ और बिजनौर में भी किसान टोल फ्री कराते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर किसान पद यात्रा कार्यक्रम के तहत शनिवार को गोंडा में दो पूर्व मंत्रियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों मंत्री शनिवार को अपने-अपने क्षेत्रों में किसान पद यात्रा निकालने के लिए तैयारी कर रहे थे। चर्चित पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह को उनके नवाबगंज स्थित बललीपुर गांव में हाऊस अरेस्ट किया गया है। तरबगंज सीओ और पुलिस बल वहां पहुंच गया है। हालांकि समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया है लेकिन एसडीएम ने यात्रा निकालने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और सरकार का दमन बताया है। वही करनैलगंज में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह अपने भभुआ स्थित आवास पर हाऊस अरेस्ट किए गए हैं।

Next Story