undefined

महिला डाॅक्टर निशा सिंघल की चाकू से गोदकर हत्या, बेटी और बेटे को भी किया घायल

हत्या और लूटपाट करने के आरोपी शुभम पाठक को पुलिस ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रात 12.30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से लूटी गई रकम और जेवरात बरामद हुए हैं।

महिला डाॅक्टर निशा सिंघल की चाकू से गोदकर हत्या, बेटी और बेटे को भी किया घायल
X

आगरा। कमलानगर की कावेरी कुंज कालोनी में डिश ठीक करने के बहाने घर में घुसे युवक ने डाॅक्टर निशा सिंघल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारे ने डाॅक्टर की बेटी आठ वर्षीय एनिशा और बेटे चार वर्षीय अद्वय को चाकू मारकर घायल कर दिया था।

गत शाम हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही महिला डाॅक्टर के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। बाद में हत्या और लूटपाट करने के आरोपी शुभम पाठक को पुलिस ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रात 12.30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से लूटी गई रकम और जेवरात बरामद हुए हैं।

कमला नगर की कावेरी कुंज काॅलोनी की है। डाॅक्टर निशा सिंघल का क्लीनिक घर में ही है। पति अजय सिंहल देहली गेट स्थित रवि हाॅस्पिटल में सर्जन हैं। घटना के वक्त वह हाॅस्पिटल में ही थे। घर पर डाॅ. निशा और बच्चे थे। परिजनों ने बताया कि शाम को टीवी के केबल में दिक्कत आने पर आॅपरेटर शुभम को बुलाया गया। शुभम घर आया और उसने बच्चों को कमरे में रहने को कहा। घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि उसने ड्राइंगरूम में मां की हत्या कर दी। वे दूसरे कमरे में थे। मां की चीख सुनकर आए तो उन्हें भी चाकू मारे, वे गिर पड़े तो वहां से चला गया और फिर पूरे घर को खंगाला। पुलिस ने भी सीससीटीवी फुटेज में शुभम घर में आते-जाते दिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्यारे ने घर में घुसने के बाद ही डाॅ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह एक घंटे शाम साढ़े चार बजे तक घर में रहा। उसके चले जाने के बाद निशा ने पति को फोन किया। वह आधा घंटा में पहुंचे। इस डेढ़ घंटे में उनका काफी खून बह गया। पति ही उन्हें और बच्चों को रवि हाॅस्पिटल ले गए, लेकिन तब तक निशा की मौत हो चुकी थी। निशा के पति डाॅ. अजय ने ही पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी ली।

आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि शुभम नाम के बदमाश ने लूट के बाद महिला डाॅक्टर की हत्या की है। पुलिस ने शुभम की तलाश शुरू की तो शुभम बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने हत्यारोपी शुभम को रोकने की कोशिश की तो शुभम ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे एक गोली शुभम के पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मौके से एक बैग मिला है जिसमे जेवरात और नकदी भरी हुई है।

Next Story