undefined

विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत पर हाईवे जाम किया

ग्रामीणों ने जब थाना दौराला और सरधना पर इसकी जानकारी की तो उनको ठीक से बताया नहीं गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह सकौती के पास दिल्ली-देहरादून हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों की कब्जे में करीब 2 घंटे तक हाइवे रहा।

विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत पर हाईवे जाम किया
X

मेरठ। विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की गोली लगने से मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह सकौती के पास दिल्ली-देहरादून हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों की कब्जे में करीब 2 घंटे तक हाइवे रहा। पुलिस ने घटना को पूरे 12 घंटे तक छिपाए रखा। गुपचुप तरीके से युवक का अस्पताल में इलाज कराया गया। लेकिन उसकी मृत्यु होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

बताया गया है कि युवक की मौत के कई घंटे बाद जब इसका पता परिजनों को चला तो हाहाकार मच गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने जब थाना दौराला और सरधना पर इसकी जानकारी की तो उनको ठीक से बताया नहीं गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह सकौती के पास दिल्ली-देहरादून हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों की कब्जे में करीब 2 घंटे तक हाइवे रहा। इस दौरान हाइवे पर कई किमी तक वाहनों की लाइनें लग गईं। ग्रामीणों की मांग थी कि गोली मारने वाले खिलाफ रिपोर्ट लिखी जाए और पुलिस सख्त कार्रवाई करे। वहीं मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। हाइवे जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणा माने और उन्होंने करीब दो घंटे बाद हाइवे को खोल दिया।

सूत्रों ने बताया कि सरधना थानाक्षेत्र के अहमदाबाद गांव में किसान समरपाल सिंह की पुत्री की बारात खतौली से बृहस्पतिवार शाम आई थी। शादी समारोह में भाजपा सांसद संजीव बालियान और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक भी आए थे। धूमधाम के साथ शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11 बजे हर्ष फायरिंग में एक युवक को शादी समारोह में कनपटी पर गोली मार दी गई। वक की पहचान मोनू पुत्र संतर पाल निवासी सकौती थाना दौराला के रूप में हुई। गंभीर हालत में मोनू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन.फानन में शादी कार्यक्रम संपन्न कराकर दुल्हन की विदाई कर दी। शुक्रवार सुबह निजी अस्पताल से सरधना थाने में मीमो भेजा गया। पुलिस ने अस्पताल जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समारोह में मोनू को गोली मारने या हर्ष फायरिंग में गोली लगने की हुई इसकी जांच करने की जरूरत भी पुलिस ने नहीं समझी।

Next Story