undefined

खोखा संचालक को गोलियों से भूना

मेरठ शहर शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुईं हत्याओं से दहल उठा। जहां लिसाड़ीगेट में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया तो वहीं जागृति विहार में एक खोखा संचालिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इन दोनों वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जागृति विहार में हुई खोखा संचालक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर हत्या क्यों की गई है। बताया गया कि बुलेट सवार दो युवकों ने खोखा संचालक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। मृतक ओंकार चाय का खोखा चलाता था। वह कुटी चौराहे का रहने वाला था। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Next Story