undefined

वकील बेटे ने संपत्ति विवाद में वृद्ध मां-बाप को गोलियों से भूना

दुर्गेश के मकान के निकास का रास्ता लालता प्रसाद के मकान से होकर जाता है। इस बीच दुर्गेश निकास के बदले लालता प्रसाद का पूरा मकान पर कब्जा चाहता था।

वकील बेटे ने संपत्ति विवाद में वृद्ध मां-बाप को गोलियों से भूना
X

बरेली। संपत्ति विवाद में एक अधिवक्ता ने अपने वृद्ध मां-बाप को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार मीरगंज कस्बे के बहरौली में 72 वर्षीय लालता प्रसाद के दो बेटे और चार बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दोनों बेटे दुर्गेश और उमेश वकील हैं। सूत्रों के अनुसार लालता प्रसाद ने गांव में दो मकान अपने बेटों को दे दिए और एक मकान में खुद रहने लगे। दुर्गेश के मकान के निकास का रास्ता लालता प्रसाद के मकान से होकर जाता है। इस बीच दुर्गेश निकास के बदले लालता प्रसाद का पूरा मकान पर कब्जा चाहता था। पहले भी इसे लेकर विवाद हुआ, लेकिन रिश्तेदारों ने पंचायत कर मामले को सुलझा दिया। बताया गया है कि आज सुबह करीब 5 बजे दुर्गेश बंदूक लेकर आया और कमरे से बाहर बरामदे में खड़ अपने पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। इस बीच 70 वर्षीय मां मोहन देई टाॅयलेट बाहर निकली तो दुर्गेश ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद दुर्गेश मौके से फरार हो गया। सूचना पर अधिकारियों के साथ पुलिस वहां पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Next Story