मेरठ... नेशनल हाइवे-58 पर आज रात से टोल हो जाएगा मंहगा
सिवाय टोल पर 80 रुपए तक बढ़ेगा टैक्स, निजी वाहनों से 95 के बजाय 110 की वसूली, कमर्शियल वाहन 165 के बजाय 195 देंगे, बस, ट्रक से 335 के बजाय 385 की वसूली।

X
Sachin Gautam2022-06-30 06:08:45.0
मेरठ। दिल्ली-देहरादुन हाईवे पर आज रात से सफर करने के लिए आपको अधिक जेब ढीली करनी होगाी। दरअसल, कोरोना के कारण पिछले वर्षा मे टोल टेक्स मे कोई बदलाव नही किया गया था। लेकिन 01 जुलाई 2022 से टोल टेक्स की दरो मे बदलाव होगा। जिससे नेशनल हाईवे- 58 पर सफर करने वालों को 5 रुपए से लेकर 80 रुपए तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। नई दर 30 जून की रात 12 बजे से लागू होंगी। NH -58 पर अब तक सबसे कम टोल की दर 95 रूपये थी। सिवाय टोल पर प्रतिदिन 35 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते है। पिछले 04 वर्षो से NH-58 सिवाय टोल पर टोल की दरे नही बढाई गयी थी।
Next Story