मेरठ.... महिला की गोली मारकर हत्या फैली सनसनी

मेरठ। मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद वहां पर सनसनी फैल गई है। आज सवेरे के समय करीब 30 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला किराए के घर में रह रही थी। पड़ोसी जब पहुंचे तो 7 साल की बेटी अपनी मरी हुई मां की गोद में सोई थी। हत्यारे ने महिला के सिर में सटाकर गोली मार कर हत्या की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक लिसाड़ीगेट के श्यामनगर की रहने वाली सायमा (30) की शादी 2014 में सद्दीकनगर के शहजाद के साथ हुई थी। एक साल पहले महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। महिला की 7 साल की बेटी लायरा है। पिछले कुछ समय से महिला अपनी मां सायरा के साथ श्यामनगर में हाजी शौकत के यहां किराए पर रह रही थी। बताया गया है कि आज सवेरे मृतक महिला अपने घर मे अकेली थी उसी समय उसके सिर मे गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय महिला की हत्या हुई उसकी 7 साल की बेटी उसकी गोद मे ही सो रही थी। बेटी को पता तक नहीं चला की जिस मां के पास व सोई हुई है उसकी मौत हो चुकी है। सीओ का कहना है कि महिला की हत्या को लेकर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट जांच कर रही है। पड़ोसी किराएदार भी संदिग्ध है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर देगी।