undefined

बदायूं कांड में पीड़िता के परिजनों से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुरू से ऐसी घटनाओं के सख्त खिलाफ हैं। हमें विश्वास है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बदायूं कांड में पीड़िता के परिजनों से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य
X

बदायूं । गत दिवस अधेड़ उम्र की महिला के साथ दरिंदगी और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी बदायूं पहुंचीं।

चंद्रमुखी देवी ने पहले एसएसपी के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली, उसके बाद पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुरू से ऐसी घटनाओं के सख्त खिलाफ हैं। हमें विश्वास है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मालूम हो कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने बदायूं दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आने के बाद तुरंत इसका संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बुधवार को ही आयोग की एक सदस्य के बदायूं जाने के बारे में जानकारी दी थी। आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी देखेंगी कि महिला से गैंगरेप के मामले में कार्रवाई ठीक से हुई है या नहीं। अगर हुई है तो कितनी?

Next Story