undefined

भाजपा के एमएलसी प्रत्याशियों ने किया नामांकन

दस उम्मीदवारों के थोड़ी ही देर बाद कानपुर के महेश चंद्र शर्मा ने भी नामांकन दाखिल किया। इससे 12 सीटों पर होने वाला चुनाव रोचक हो गया है।

भाजपा के एमएलसी प्रत्याशियों ने किया नामांकन
X

लखनऊ। भाजपा प्रत्याशियों ने आज एमएलसी के नामांकन दाखिल कर दिया। दस उम्मीदवारों के थोड़ी ही देर बाद कानपुर के महेश चंद्र शर्मा ने भी नामांकन दाखिल किया। इससे 12 सीटों पर होने वाला चुनाव रोचक हो गया है।

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशियों में उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चैधरी शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा था कि अभी कुछ ही देर में 11वें प्रत्याशी का पता चल जाएगा। पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा के भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि उन्होंने पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में नामांकन दाखिल किया है। उनका कहां उपयोग किया जाएगा यह बाद में तय किया जाएगा। विधान परिषद के लिए सपा ने अहमद हसन व राजेंद्र चैधरी के रूप मे दो उम्मीदवार उतारे हैं। महेश चंद्र को भाजपा का ही प्रत्याशी माना जा रहा है।

परिषद की 12 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 21 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके पहले सपा के दो उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। 100 सदस्यीय विधान परिषद में सपा के अभी 55 सदस्य हैं। जिन 12 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उसमें सपा के 6 सदस्य थे। उसे दो सदस्यों के जीतने का भरोसा है। ऐसे में सपा को 4 सदस्यों का नुकसान हो सकता है। 30 जनवरी के बाद उच्च सदन में सपा के 51 सदस्य रह जाएंगे। तब भी परिषद में बहुमत सपा का ही रहेगा।

Next Story