undefined

प्रयागराज हिंसाः जावेद मोहम्मद की पत्नी ने नए मकान बनाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया मांगा मुहावजा

प्रयागराज हिंसाः जावेद मोहम्मद की पत्नी ने नए मकान बनाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया मांगा मुहावजा
X

प्रयागराज। भाजपा की पुर्व प्रवक्ता के पैगम्बर मोहम्मद के ऊपर की गई टिप्पणी के बाद प्रयागराज मे हुई हिंसा के बाद यूपी पुलिस ने जोवद मोहम्मद को हिंसा का मास्टरमाइण्ड माना था। जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने नोटिस देकर 12 जून को बुलडोजर से उसका मकान गिराने की कार्यावाही की गई थी। जिसके बाद जावेद की पत्नी परवीन फातिमा ने इस कार्यावाही को अवैध बताया था। जावेद की पत्नी ने परवीन फातिमा ने वह मकान अपने नाम बताया था जिसको परवीन फातिमा के पिता ने गिफ्ट किया था।

फतिमा ने आरोप लगाया था कि पुलिस की यह कार्यावाही अवैध है क्योकि इस मकान का मालिकाना हक उसके पति जावेद का न होकर उसका खुद का हैं। फातिमा ने बताया था कि नगर निगम व राजस्व दस्तावेजो मे इस मकान के कागजागत मे फातिमा का ही नाम दर्ज है। जिसके बाद अब फातिमा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट मे याचिका दायर की है। जिसमे याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने उसके पति के नाम पर नोटिस दिया था और याचि को अपील दाखिल करने या अपना पक्ष रखने का मौका दिए बगैर 12 घंटे बाद ही उसका मकान ध्वस्त कर दिया गया। जिसके बाद याचि के पास अब कोई घर नही है और वह रिश्तेदारो के पास रहने के लिए मजबूर है। ऐसे मे सरकार उसे नया मकान बनाने के लिए मुहावजा दे और घर बनने तक उसके लिए रहने का सरकार की तरफ से आवास मुहैया कराए जाए।


Next Story