undefined

अवैध संबंध के शक में तांबे के तार से सिला गर्भवती पत्नी का प्राइवेट पार्ट

उसकी शादी को अभी 2 साल पहले हुई थी। कई बार परिजन द्वारा समझाने पर भी पति नहीं समझता है। गम्भीर हालात में पीड़िता के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और पति के खिलाफ कोतवाली मिलक में तहरीर दी है।

अवैध संबंध के शक में तांबे के तार से सिला गर्भवती पत्नी का प्राइवेट पार्ट
X


रामपुर। अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी का प्राइवेट पार्ट तांबे के तार से सिल दिया। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मिलक थाना क्षेत्र के ठिरिया विष्णु गांव के रहने वाले एक शख्स को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को एक बार पति-पत्नी में कहा सुनी हुई और गुस्से में पति हिंसक हो गया। पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। महिला चीखती चिल्लाती रही। इस दौरान उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तार से सिल दिया। पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसके पति ने शक के चलते उसके प्राइवेट पार्ट में टांके लगा दिए। पीड़िता को उसका पति किसी से बोलने नहीं देता किसी के साथ बैठने नहीं देता था। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी को अभी 2 साल पहले हुई थी। कई बार परिजन द्वारा समझाने पर भी पति नहीं समझता है। गम्भीर हालात में पीड़िता के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और पति के खिलाफ कोतवाली मिलक में तहरीर दी है।

Next Story