undefined

प्रियंका गांधी ने प्रयागराज पहुंच संगम में लगाई डुबकी

उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री और अपने परनाना जवाहर लाल नेहरू की स्मृतिका पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पंडित मोतीलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भी नमन किया।

प्रियंका गांधी ने प्रयागराज पहुंच संगम में लगाई डुबकी
X

प्रयागराज । गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंची और पहले आनंद भवन में करीब एक घंटे रुकने के बाद संगम तट पहंुची और नाव से बीचोबीच जाकर डुबकी लगाई।

आज सुबह प्रियंका का काफिला बमरौली एयरपोर्ट से पहले आनंद भवन पहुंचा। आनंद भवन पहुंचकर उन्होंने अपने बच्चों के साथ अपने पुरखों को याद किया। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री और अपने परनाना जवाहर लाल नेहरू की स्मृतिका पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पंडित मोतीलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भी नमन किया। आनंद भवन में वह करीब एक घंटे तक रुकी थीं। दिल्ली से कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना भी उनके साथ थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने उनकी अगवानी की और बुके भेंटकर स्वागत किया।

Next Story