undefined

लखनऊ में प्रियंका का जोरदार स्वागत, दिया मौन धरना

लखनऊ में प्रियंका का जोरदार स्वागत, दिया मौन धरना
X

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का शुक्रवार को लखनऊ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके स्वागत के लिए हवाई अड़्डे पर कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. उन्होंने यहां प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।

चुनावी तैयारियों को देखते हुए प्रियंका का यूपी दौरा काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। वहीं सभी सीटों पर उम्मीदवार चुनने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रियंका तीन दिन तक लखनऊ में रुककर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी।

Next Story