undefined

सहारनपुर मे जुमे की नमाज के बाद जताया विरोध ,जुलुस निकालकर नारेबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सहारनपुर मे जुमे की नमाज के बाद जताया विरोध ,जुलुस निकालकर  नारेबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
X

सहारनपुर। कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के चलते अब सरकार ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन को अलर्ट को किया गया था। जिसके बाद पुरे प्रदेश के कई जिलो मे जुमे की नमाज शांतिपुर्ण तरीके से सम्पन्न हुई तो दुसरी ओर कई जिले ऐसे भी थे जहां पर नमाज के बाद नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए मुस्लिम समाज के लोगो ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन को उन्हे समझाकर वापिस लौटाया गया। वही सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए जामा मस्जिद से नमाजी भीड़ के साथ घंटाघर पहुंचे और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दहशत में आस-पास की दुकानों के शटर गिर गए। सहारनपुर में भीड़ इतनी उग्र हो गई थी कि पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। अब सब कंट्रोल में है।


सहारनपुर मे हजारों की संख्या में हुजूम लगातार घंटा घर की ओर बढ रहा था। अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते लोगों ने घंटा घर पर पहुंच कर घंटा घर चौराहे पर घेर लिया। रोड जाम हो गए। वाहनों की कतार लग गईए वहीं युवकों ने तालियां बजाकर अपना विरोध करना शुरू कर दिया। सरकार का विरोध किया गया तो अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए। लगभग आधे घंटे तक पूरा रोड जाम बना रहा। पुलिस फोर्स भी भीड़ के साथ चल रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने लोगों को घंटा घर से रवाना किया। करीब आधे घंटे तक स्थिति असामान्य रहने के बाद लोग घरों को रवाना हुए। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के अनुसार सहारनपुर में भीड़ ज्यादा हो गई थी, लेकिन अब हालात काबू में कर लिए गए हैं। सहारपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जामा मस्जिद से नमाज सम्पन्न करने के बाद कुछ लोग निकले और नारेबाजी करते हुए घंटाघर पर पहुंचे थे। जिनको समझाकर वापिस भेज दिया गया हैं। उन्होने कहा कि इससे पहले हमने मुस्लिम समाज के उलेमाओ और जिम्मेदार लोगो के साथ पीस मीटिंग भी आयोजित की थी उसके बाद भी ऐसी घटना हुई है। उन्होने कहा कि पुरी घटना की विडियोग्राफी कराई गई है और सीसीटीवी की मदद भी ली जाएगी इसमे जो भी जिम्मेदार होगा उसपर कडी से कडी कार्यावाही अमल मे लायी जाएगी, फिलहाल सब कण्ट्रोल मे है।




Next Story