ब्रेकिंग
- जनपद न्यायधीश ने किया परिवर्तन की धारा पुस्तक का विमोचन
- गर्मी से पेट्रोल और डीजल का क्या रिश्ता है?
- जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र अंतिम दौर में
- ड्रीम प्रोजेक्ट लटकाने पर जेई को चेयरपर्सन का नोटिस
- आपत्तिजनक पोस्ट पर सपा नेता गिरफ्तार
- सुपरटेक के ट्विन टावर गिराने का काम स्थगित
- शाहीन बाग के उद्यमी भाईयों संग मुजफ्फरनगर में ठगी
- आजम खां को आदतन अपराधी और भू माफिया बता सुप्रीम कोर्ट में जमानत का विरोध
- जितेन्द्र नारायण त्यागी को तीन माह की अंतरिम जमानत
- ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए दो दिन का समय मांगा
एक घंटे में मेरठ से दिल्ली पहुंचाएगी रैपिड रेल
नयन जागृति25 Sep 2020 4:50 PM GMT
नई दिल्ली। रैपिड रेल के सहारे दिल्ली से मेरठ तक मात्र एक घंटे से भी कम समय में सफर पूरा होगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के परिवहन निगम ने यह दावा करते हुए शुक्रवार को रैपिड रेल के वास्तविक लुक का अनावरण किया गया। इसमें दिखाया गया कि वास्तव में दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल दौड़ती हुई कैसी नजर आएगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। अभी तक रैपिड रेल का काल्पनिक लुक दिखाया जाता रहा है।
एनसीआरटीसी ने ट्रेनों के निर्माण का काम बॉम्बार्डियर इंडिया को दिया है। सभी ट्रेनें बॉम्बार्डियर इंडिया के सावली प्लांट, गुजरात में बनेंगी। बॉम्बार्डियर ने आरआरटीएस ट्रेनों का डिजाइन हैदराबाद फैसिलिटी में तैयार किया है। शुक्रवार को लोगों को ट्रेन का असली रूप देखने को मिल गया। दिल्ली से मेरठ तक दो स्थानों को बांटकर कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक और दूसरे चरण में शताब्दीनगर से दुहाई तक निर्माण कार्य किया जा रहा है। अब तक दुहाई से साहिबाबाद के बीच के प्राथमिक खंड पर वायडक्ट के फाउंडेशन के लिए 2500 से अधिक पाइल, 210 से अधिक पाइल कैप और 100 से ज्यादा पिलर बनकर तैयार हैं।
Next Story