undefined

सेवा निवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर ने बेटे को गोली मारकर कर ली खुदकुशी

सेवा निवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने पुत्र को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दर्दनाक घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

सेवा निवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर ने बेटे को गोली मारकर कर ली खुदकुशी
X

नोएडा। शराब पीने के विरोध पर बेटे के साथ विवाद के चलते एक सेवा निवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने पुत्र को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दर्दनाक घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल पुत्र को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुसिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा की एस्काॅर्ट कालोनी में एक सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर का अपने पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने अपने पुत्र को गोली मार दी। बाद में उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को बुलाया। गंभीर अवस्था में बेटे को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार रिटायर पुलिसकर्मी शराब पीने का आदी था। उसके और बेटे के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इसी में पहले इंस्पेक्टर ने बेटे को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Story