undefined

कुएं में कार गिरने से महोबा के छह लोगों की मौत

रात को बैक करते समय गाड़ी पास में ही स्थित खुले कुएं में गिर गई। इसमें चालक समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन बरातियों को कुएं से पुलिस ने निकाल लिया।

कुएं में कार गिरने से महोबा के छह लोगों की मौत
X

लखनऊ। बारात की कार कुएं में गिरने से छह लोगों की दुखद मौत हो गई।

महोबा जिले के चरखारी थाना के स्वासा माफ गांव से लखन अहिरवार के पुत्र मनोज अहिरवार की बरात मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाने के दीवान जी के पुरवा गांव में गई थी। जनवासे के पास कुआं था। गांव के ही छत्रपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह अपनी कार लेकर बरात में गया था। इसमें लगभग नौ बराती सवार थे। रात को बैक करते समय गाड़ी पास में ही स्थित खुले कुएं में गिर गई। इसमें चालक समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन बरातियों को कुएं से पुलिस ने निकाल लिया। मृतकों में घनश्याम अहिरवार (50) पुत्र परमलाल, राम रतन अहिरवार (35) पुत्र आमना, कुलदीप (22) पुत्र हरप्रसाद, राजू कुशवाहा (30) पुत्र भैयालाल, छत्रपाल सिह (35) निवासी स्वासा माफ थाना चरखारी और रामाधीन निवासी पनवाड़ी शामिल हैं। घायलों में तेजराम (28) पुत्र कमल अहिरवार, चेतराम (20) पुत्र मथुरा अहिरवार, लक्ष्मण (17) राम रतन शामिल हैं। इन्हें पुलिस ने सकुशल निकाल लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुए हादसे के मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया है और उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये मदद की घोषणा की। उन्होंने मृतकों की दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

Next Story