undefined

दलित की जमीन कब्जाने पर सपा जिलाध्यक्ष पर शिकंजा, जेल में बंद छविनाथ यादव पर लगा गैंगस्टर

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ के सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जेल में बंद जिलाध्यक्ष पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद गैंगस्टर लगा दिया गया है।

दलित की जमीन कब्जाने पर सपा जिलाध्यक्ष पर शिकंजा, जेल में बंद छविनाथ यादव पर लगा गैंगस्टर
X

प्रतापगढ। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ के सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जेल में बंद जिलाध्यक्ष पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद गैंगस्टर लगा दिया गया है। पुलिस के अनुसार छविनाथ यादव मानिकपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। आपको बतातें चलें कि छविनाथ यादव पर दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पूरा मामला मानिकपुर थाना के बुलाकीपुर गांव का है, जहां सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के दंबगई का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पर फिल्मी स्टाइल में अपने गुर्गों के साथ राइफल लेकर दलित की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं जमीन कब्जे का विरोध करने पर दो दलित को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगा है। सपा जिलाध्यक्ष की दंबगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता गायत्री हरिजन की शिकायत पर सपा जिलाध्यक्ष छवि नाथ यादव, गनर राम सिंह यादव समेत तीन अज्ञात के विरु( मानिकपुर थाने में मारपीट, बलवा,एससी/एसटी समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष छवि नाथ यादव और गनर को मानिकपुर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

Next Story