युवती को गोली मारकर खुद की आत्महत्या
X
Rishiraj Rahi4 Aug 2021 2:16 PM IST
सहारनपुर। प्रेम प्रसंग के चलते युवती को गोली मारकर युवक ने ख़ुद को भी गोली मार ली। इस घटना में युवती गंभीर घायल हो गई, जबकि युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार थाना गंगोह के गांव सांगाठेड़ा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने बीती रात युवती को गोली मार दी जिसके बाद लड़की को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं आज सुबह लड़के का गोली लगा शव भी गांव के करीब जंगल से बरामद हुआ है। आशंका जताई गई है कि लड़के ने खुद को गोली मारी है। पुलिस मौके पर मौजूद है और पुरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है। युवक का नाम रजत बताया गया है।
Next Story