undefined

महिला सिपाही के साथ रंगरेलिया मना रहेे दरोगा को महिला सिपाही के घर वालो ने जमकर पीटा।

महिला सिपाही के साथ रंगरेलिया मना रहेे दरोगा को महिला सिपाही के घर वालो ने  जमकर पीटा।
X

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिस कारण से एक बार फिर से खाकी को शर्मशार होना पडा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र से चंद कदम दूर यूपी पुलिस का एक दरोगा ओर महिला पुलिस कर्मी बन्द कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे। जिसकी भनक महिला पुलिसकर्मी के घर वालो को लग गई। जिसके बाद महिला पुलिस कर्मी के परिवार वालो ने मौके पर पहुंचकर दरोगा को दबोच लिया और दरोगा पर जमकर लात घूंसों की बरसात कर दी।

जानकारी के मुताबिक दरोगा जी को महिला पुलिस कर्मी की बहन ने दरोगा जी का कॉलर पकडकर घसीटते हुए और थप्पडो की बरसात करते हुए थाने मे ले गई। जानकारी के मुताबिक दरोगा ओर महिला पुलिस कर्मी का बहुत समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दोनो का अक्सर मिलना जुलना लगा रहता था। जिसका महिला पुलिसकर्मी के घर वाले विरोध कर रहे थे, परंतु जब महिला पुलिस कर्मी के घर वालो को दोनो के साथ होने की भनक लगी तो वहां पर पहुंचकर दोनो को रंगेहाथो पकडकर दरोगा जी की अच्छी खासी मरम्म्त कर डाली। यह मामला क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना रहा।

Next Story