undefined

भ्रष्टाचार भी हद...इसलिए ग्राम प्रधान को पद से हटा दिया

ग्राम पंचायत जुगनीडीह की प्रधान को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जिलाधिकारी ने उनके पद से हटा दिया गया है।

भ्रष्टाचार भी हद...इसलिए ग्राम प्रधान को पद से हटा दिया
X

प्रयागराज। वैसे तो भ्रष्टाचार के मामले आप रोजाना ही पढते और सुनते आ रहे होंगे, लेकिन यहां ग्राम प्रधान ने एक ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे सुनकर सभी आश्चर्यचकित रह गये। इसकी सजा ग्राम प्रधान को अपनी कुर्सी खोकर गंवानी पडी। इतना ही नहीं किये गये भ्रष्टाचार की रिकवरी के भी आदेश मुख्य विकास अधिकारी ने दे डाले हैं।

जी हां... जिले के बहरिया विकास खंड के ग्राम पंचायत जुगनीडीह की प्रधान को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जिलाधिकारी ने उनके पद से हटा दिया गया है। जिलाधिकारी की जांच में सामने आया है कि प्रधान ने गलत तरीके से वर्धा वृद्धा पेंशन का लाभ खुद व अपने परिवार वालों को दिया था। जांच के बाद मामला सही साबित होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने पेंशन की रिकवरी के भी आदेश दे डाले हैं। ग्राम पंचायत जुगनीडीह की प्रधान अख्तरी बानो हैं। उन्होंने खुद को वृद्धा पेंशन के लिए पात्र बनाया, साथ ही पति मोहम्मद रफीक को भी इसका लाभ दिलाया। यहां तक प्रधान के बेटे फैजान अहमद, रिजवान अहमद, सलमान अहमद ने भी गलत उम्र दर्शाकर 2018 से वृद्धा पेंशन ले रहे थे। इस बात की जानकारी गांव के शहरयार को हुई तो उन्होंने पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। ग्राम प्रधान का यह हैरतअंगेज कारनामा सुनकर सभी आश्चर्यचकित रह गये हैं।

Next Story