undefined

हनी हनी ट्रैप में फंसा कर वसूली करने वाले गिरोह ने ऐसे फंसाया डाॅक्टर को!

धनी लोगों को टारगेट करने के लिए उनके पीछे लखनऊ से बाहर की लड़कियां लगाई जाती थीं जो सोशल मीडिया जैसे माध्यम से उनको दोस्त बनाती थीं फिर उन्हें अपने अड्डे पर या किसी होटल में मिलने बुलाती थी।

हनी हनी ट्रैप में फंसा कर वसूली करने वाले गिरोह ने ऐसे फंसाया डाॅक्टर को!
X

लखनऊ। सावधान, हसीनाओं के जाल में फंसाने वाले गिरोहों से बचिए। ऐसे ही एक गिरोह ने लखनऊ में एक डाॅक्टर को हनी ट्रैप के जरिए अपने जाल में फंसाया और फिर उसे अगवा कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि बाद में पुलिस ने गिरोह की एक महिला और एक पुरुष सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं।

राजधानी लखनऊ की विभूतिखंड पुलिस ने एक हनी हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह किसी को फंसाकर अश्लील फोटो और वीडियो बना लेता था और फिर उसके जरिए ब्लैकमेल करके वसूली करता है। गिरोह की महिला सदस्य टारगेट को जाल में फंसाने के बाद उसे शराब पिलाती थी और फिर नशे में उसका अश्लील वीडियो व फोटो बना लेती थी। गिरोह में दो युवतियों सहित 5 लोग शामिल हैं जो अधिकारी, डाॅक्टर, बड़े कारोबारी व बिल्डर को अपना निशाना बनाते थे। गिरोह के दो सदस्य सचिन रावत और निशा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धनी लोगों को टारगेट करने के लिए उनके पीछे लखनऊ से बाहर की लड़कियां लगाई जाती थीं जो सोशल मीडिया जैसे माध्यम से उनको दोस्त बनाती थीं फिर उन्हें अपने अड्डे पर या किसी होटल में मिलने बुलाती थी। जहां गिरोह के लोग दोनों की अश्लील फिल्म रिकाॅर्ड करने के लिए कैमरा वगैरह सेट रखते थे। पुलिस इस गैंग तक एक बड़े डेंटल डाॅक्टर के द्वारा दर्ज कराए गए केस से पहुंची। डाॅक्टर ने बंधक बनाकर 30 लाख रुपए लूटने का केस दर्ज कराया था, लेकिन जब जांच हुई तो हनी ट्रैप का मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस गैंग के बाकी फरार 4 सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Next Story