undefined

बैठा रह गया दूल्हा, युवक दुल्हन को लेकर फरार

जैथर थाना क्षेत्र के गांव नगला सुमिरत निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की शादी फर्रुखाबाद के कायमगंज की 22 वर्षीय युवती से तय हुई थी। बुजुर्ग युवती से कोर्ट मैरिज करने के लिए जा रहा था।

बैठा रह गया दूल्हा, युवक दुल्हन को लेकर फरार
X

एटा। 75 साल का बुुजुर्ग एक 22 साल की युवती से कोर्ट मैरिज करनेेे के लिए कचहरी जा रहा था, तभी एक युवक दुल्हन को अपने साथ ले गया। बेचारा दूल्हा नए कपड़ों में सजा-धजा सड़क के बीच ही बैठ गया और दहाड़ मारने लगा। राह चलते लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने कारण पूछा। बुजुर्ग ने लोगों को जब पूरे मामले की जानकारी दी तो लोग हैरान हो गए।

खबर के मुताबिक, यह पूरा मामला एटा जिले के जैथरा बस स्टैंड का है। दरअसल, जैथर थाना क्षेत्र के गांव नगला सुमिरत निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की शादी फर्रुखाबाद के कायमगंज की 22 वर्षीय युवती से तय हुई थी। बुजुर्ग युवती से कोर्ट मैरिज करने के लिए जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार होकर आया युवक दुल्हन को अपने साथ लेकर फरार हो गया। दुल्हन के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया, तो वहीं, बुजुर्ग अपनी दुल्हन को काफी देर तर तलाश करता रहा। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

Next Story