हद है मनचले ने महिला पुलिस कर्मी को कहाः इतनी पतली हो रायफल कैसे संभालती हो, धुनाई
वर्दी पहने हुई महिला सिपाही को छेड़ते हुए शोहदे ने तंज कसा कि इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो। इसके बाद महिला पुलिस कर्मी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि वह भाग निकला। अब पुलिस उसे तलाश कर रही है।

बरेली। सरकार के मिशन शक्ति तथा छेडछाड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तमाम उपायों के बावजूद उस समय हद हो गई जब छेडछाड रोकने के लिए मिशन शक्ति के अभियान में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी हीर शोहदे की शिकार हो गई। वर्दी पहने हुई महिला सिपाही को छेड़ते हुए शोहदे ने तंज कसा कि इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो। इसके बाद महिला पुलिस कर्मी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि वह भाग निकला। अब पुलिस उसे तलाश कर रही है।
सूत्रों के अनुसार बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में गली से गुजर रही महिला सिपाही को देख एक मनचले ने अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो। इस टिप्पणी के बाद गुस्सा महिला सिपाही ने मनचले को पकड़कर जमकर उसकी धुनाई की। इसके साथ उसने थाने को फोन किया और फोर्स बुलवा ली। हालांकि पुलिस को आता देख मनचला महिला पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने में कामयाब हो गया। इस धक्का मुक्की में मनचले युवक का मोबाइल वहीं गिर गया और पुलिस के हाथ लग गया। महिला पुलिकर्मी ने बताया कि कि ये मनचला अक्सर आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी कर, उन पर कमेंट करता था। आज उसके हत्थे चढ़ा तो इसकी जमकर धुनाई हो गई। पुलिस का कहना है कि फरीदपुर के साहूकारा मोहल्ले में लड़कियों पर फब्तियां कसने की खबर पुलिस को मिली थी. इसी की तहत मिशन शक्ति अभियान चलाया गया था। इसी के तहत महिला सिपाही को वहां मनचलों की धर पकड़ के लिए लगाया गया था। उसे क्या पता था कि मनचला उसी पर अपना तंज कस देगा। पुलिस अब इस मनचले की तलाश कर रही है।