undefined

सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा ट्रक, चार लोगों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो में करीब 10 लोग सवार थे। इनमें कुछ लोगों के अभी भी नीचे दबे होने की आशंका है। इसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा ट्रक, चार लोगों की मौत
X

फिरोजाबाद। जिले में भीषण हादसे में सुबह सीमेंट से लदा ट्रक टेंपो पर पलटने से टेंपो में सवार चार लोगों की मौत हो गई है। बताया गया है कि कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

हादसा गुरुवार सुबह तकरीबन सवा 11 बजे हुआ। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कोटला के नजदीक गुरुवार की सुबह हुए हादसे में चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे में मरने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो में करीब 10 लोग सवार थे। इनमें कुछ लोगों के अभी भी नीचे दबे होने की आशंका है। इसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टेंपो फिरोजाबाद की ओर रहा था कि पीछे आ रहा ट्रक ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर टेंपो पर पलट गया। आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू कराया और मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को उठवाने के लिए क्रेन बुलवाई, लेकिन ट्रक उठाया नहीं जा सका। इसके बाद दूसरी क्रेन बुलाई गई। सीमेंट की बोरियां हटाने के बाद एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें चार की मौत हो गई। अन्य लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Story