undefined

सिरदर्द बने यूपी में ब्रिटेन से आए दो हजार लोग

उत्तर प्रदेश भर में कुल 2133 लोग यूके से यात्रा करके लौटे हैं। इन सभी को ट्रेस करके टेस्ट करवाए जाएंगे। सबसे कठिन काम इनके कांटेक्ट वालों को ट्रैस करके क्वारेंटाइन करना है।

सिरदर्द बने यूपी में ब्रिटेन से आए दो हजार लोग
X

नोएडा। कोरोना के नए वायरस के नए स्टेªन को लेकर चिंता बढ रही है। ऐसे में ब्रिटेन से लौट कर उत्तर प्रदेश में आए लोग प्रशासनिक अफसरों के लिए सिर दर्द बन गए हैं। ऐसे लोगों से अपील की जा रही हैं कि वे अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवा लें। इन सभी के कांटेक्ट में रहने वालों का भी टेस्ट होना है। प्रदेश में नोएडा में सबसे ज्यादा 563 लोग यूके से लौटे हैं।

उत्तर प्रदेश भर में कुल 2133 लोग यूके से यात्रा करके लौटे हैं। इन सभी को ट्रेस करके टेस्ट करवाए जाएंगे। सबसे कठिन काम इनके कांटेक्ट वालों को ट्रैस करके क्वारेंटाइन करना है। नोएडा के बाद गाजियाबाद में 291 लोग यूनाइटेड किंगडम से यात्रा करके लौटने वालों की सूची में हैं। राजधानी लखनऊ में 256 और कानपुर नगर में 162 ऐसे लोगों की लिस्ट मिली है। मेरठ में 101 लोगों का आंकड़ा है। वाराणसी में 58, गोरखपुर में 47, आगरा में 58 और बरेली में 28 लोग यूके का सफर करके लौटे हैं। ऐसे लोगों से अपील की जा रही है कि जो भी लोग यूके, इंग्लैंड या यूरोपीय देशों की यात्रा से लौटे हैं उनके आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य हैं। इन सभी को खुद अपने आप पहल करके टेस्ट करवा लेना चाहिए।

प्रमुख शहरों में ब्रिटेन से लौटने वालों की संख्या

जिला संख्या

नोएडा 563

गाजियाबाद 291

लखनऊ 256

कानपुर नगर 162

मेरठ 101

वाराणसी 58

आगरा 58

गोरखपुर 47

मुरादाबाद 32

बरेली 28

यूके और अन्य यूरोपीय देशों से लौटने वालों के अलावा उनके कांटेक्ट में रहने वाले सभी लोगों के टेस्ट अनिवार्य हैं। इसके साथ ही इनके कांटेक्ट पर्सन का भी टेस्ट होगा और उन्हें 14 दिन क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

Next Story